चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों की निगाहें हैं. सभी अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं. इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में पूजा की जा रही है. इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. मौके पर साई ए. शर्मा ने कहा कि आज हम चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं. हम लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी से प्रार्थना कर रहे हैं. हम ‘महागणपति हवन’ भी कर रहे हैं. लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के आशीर्वाद से यह मिशन सफल होगा.”
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है.
इधर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई.
महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने ‘नमो नमो भारताम्बे’ और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया. भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया. यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है. हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में साधुओं ने भी हवन किया.
चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. एक श्रद्धालु राजीव शर्मा ने कहा, ”हजारों श्रद्धालु यहां पूजा करने आए हैं.”
चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया गया.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए NCP कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया.