Diwali Chhath Special Train Ticket Booking: रांची से जयनगर के बीच दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. देर रात रेलवे के हटिया डिविजन की ओर से इसकी जानकारी और शेड्यूल चार्ट जारी की गई है. ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची और जयनगर के बीच चलेगी. ट्रेन केवल दो ट्रिप ही चलेगी.
रांची – जयनगर – रांची दिवाली / छठ स्पेशल ट्रेन |
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची – जयनगर – रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है।
ट्रेन संख्या 08105 रांची – जयनगर दिवाली / छठ स्पेशल दिनांक 11/11/2023 एवं दिनांक 18/11/2023 (शनिवार) को रांची से चलेगी। (केवल दो ट्रिप)
ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, झालिदा आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:17 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:15 बजे, धनबाद आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, चित्तरंजन आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, मधुपुर आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, जसीडीह आगमन 06:57 बजे प्रस्थान 06:59 बजे, झाझा आगमन 08:15 बजे, प्रस्थान 08:20 बजे, किउल आगमन 09:02 बजे प्रस्थान 09:04 बजे, बरौनी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तिपुर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे, दरभंगा आगमन 13:28 बजे प्रस्थान 13:33 बजे, मधुबनी आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे एवं जयनगर आगमन 15:30 बजे होगा ।
ट्रेन संख्या 08106 जयनगर – रांची दिवाली / छठ स्पेशल दिनांक 12/11/2023 एवं दिनांक 19/11/2023 (रविवार) को जयनगर से चलेगी। (केवल दो ट्रिप)
ट्रेन का जयनगर प्रस्थान 17:00 बजे, मधुबनी आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:32 बजे, दरभंगा आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, समस्तिपुर आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:25 बजे, बरौनी आगमन 21:00 बजे प्रस्थान 21:10 बजे, किउल आगमन 22:20 बजे प्रस्थान 22:22 बजे , झाझा आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे , जसीडीह आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:32 बजे , मधुपुर आगमन 00:57 बजे प्रस्थान 00:59 बजे , चित्तरंजन आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:22 बजे , धनबाद आगमन 04:05 बजे, प्रस्थान 04:10 बजे , बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 06:00 बजे , झालिदा आगमन 07:02 बजे प्रस्थान 07:04 बजे, मुरी आगमन 07:30 बजे प्रस्थान 07:35 बजे एवं रांची आगमन 09:00 बजे होगा ।
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे।