Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित होने वाली क्रिसमस कैरोल 2020 में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम रांची के कांटाटोली स्थित एक होटल में 22 दिसंबर शाम 4 बजे आयोजित होगी.
बिशप डैनियल पोंडराज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि क्रिसमस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कोविड महामारी को लेकर गाइडलाइन का खास ध्यान रखा गया है और सीमित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.
क्रिसमस कैरोल 2020 में आमंत्रित् विशेष अतिथियों के साथ क्रिसमस केक काटा जाएगा. कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के द्वारा हिंदी, संथाली, सादरी और अंग्रेजी में क्रिसमस गीत पेश किए जाएंगे.