Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

Chandrayaan-3 Live Today: चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग आज लाइव देखें

Chandrayaan-3 Live Today: चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग आज लाइव देखें

Chandrayaan-3 Live Today: इसरो का मून मिशन चंद्रयान 3 को आज आप अपने किसी भी डिवाइस पर लाइव स्‍ट्रीमिंग देख सकते हैं. चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर (Vikram Lander) चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रेडी है. वह निर्देशों का इंतजार कर रहा है. जैसे ही ग्रीन सिग्‍नल मिलेगा, लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और आप इसे अपने किसी भी डिवाइस, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्‍यूटर पर लाइव देख सकते हैं.

इसरो की ओर से ताजा जानकारी दी गई है चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Live Tracking) 23 अगस्‍त को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश करेगा. इसके एक घंटे पहले से आप सभी प्‍लेटफॉर्म पर सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं. आप घर बैठे चांद पर ‘विक्रम’ लैंडर को उतरते हुए देख सकते हैं. कब और कहां होगा लाइव टेलिकास्‍ट (How to watch live stream Chandrayaan 3), आइए जानते हैं.

विक्रम लैंडर हर हाल में करेगा सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayaan-3 Mission की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो के बहुप्रतिक्षित मिशन ने उड़ान भरी थी. इसरो को पूरी उम्‍मीद है कि इस बार उसका मिशन सफल होगा. हाल में इसरो के अध्‍यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया था कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ करने में सक्षम होगा, भले ही इसके सभी सेंसर और दोनों इंजन काम न करें. 

एस. सोमनाथ ने कहा था कि लैंडर ‘विक्रम’ का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं (failures) को संभालने में सक्षम होगा. सोमनाथ ने कहा कि अगर सबकुछ फेल हो जाता है. सभी सेंसर नाकाम हो जाते हैं. कुछ भी काम नहीं करता है. फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा. इसे इसी तरह डिजाइन किया गया है- हालांकि जरूरी है कि प्रोपल्‍शन सिस्‍टम अच्छी तरह से काम करे.

READ:  आदित्‍य L1 लॉन्चिंग डेट: सूर्य को छुने के लिए इसरो 2 सिंतबर को 11:30 बजे करेगा मिशन लॉन्‍च, लाइव देखने के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू

Chandrayaan-3 Live Today

एक ट्वीट में इसरो ने बताया है कि Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते हुए लाइव देखा जा सकेगा. इसरो की वेबसाइट पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा. साथ ही इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी लैंडिंग को लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के DD National TV पर भी मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा..

Chandrayaan-3 Landing Date, Timings 

इसरो ने बताया है कि 23 अगस्‍त की शाम 5 बजकर 20 मिनट से चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलिकास्‍ट शुरू हो जाएगा.

 

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

Leave a Reply

%d bloggers like this: