Extra Income: Ideas and Tips for Increasing Your Earnings

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह

Ranchi: दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशियन हॉकी महासंघ के चुनाव में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. साथ ही उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है.

भोलानाथ को यह अवार्ड (एफआईएच) विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं (एएचएफ) एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने दिया. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया है.

सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड

इनके अलावा झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनायी गयी हैं. एएचएफ कांग्रेस में झारखंड के सिमडेगा की बेटी अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया. उन्हें पुरस्कार के तौर पर 1000 डॉलर की राशि प्रदान की गयी.

एएचएफ एशियन हॉकी महासंघ के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव और हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमलोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि झारखंड के खेल इतिहास में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.

भोलानाथ सिंह : पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के रहने वाले भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए. अपनी कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए वे हॉकी इंडिया के सह सचिव एवं उपाध्यक्ष के बाद, अभी कुछ दिनों पहले ही महासचिव बनाये गये. वे अब एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

READ:  IND vs AUS 1st Test Match अपने मोबाइल पर लाइव देखें, स्‍कोर समेत हर अपडेट मिलेगा

सलीमा टेटेः सिमडेगा जिला अंतर्गत सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव की बेटी सलीमा टेटे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलते हुए विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कोमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है.

बिगन सोयः प. सिंहभूम जिले के बंदगांव की बेटी बिगन सोय ने 2013 जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई है और 2018 से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है

पिछले 10 सालों से रांची में डिजिटल मीडिया से जुड़ाव रहा है. Website Designing, Content Writing, SEO और Social Media Marketing के बदलते नए तकनीकों में दिलचस्‍पी है.

Sharing Is Caring:

Leave a Reply

%d bloggers like this: