
राँची :झारखण्ड की राजधानी रांची में शनिवार आयोजित होने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर , विधायक दल के नेता आलमगीर आलम साहब, भारत जोड़ो यात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता , बादल पत्रलेख सहित अन्य वरिष्ठ नेता सामिल होंगे इस दौरान यात्रा सुबह 10 से शहीद स्मारक, जिला स्कूल,रांची में शहीदों को नमन करने के पश्चात फिरायालाल चौक में शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए ओल्ड एच. बी.रोड, लालपुर होते हुए बिरसा मुंडा की समाधि स्थल कोकर तक जाएगी यह जानकारी पत्रकारों से बात करते हुए रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा दी।
लड़ाई भष्ट्राचार , बेरोजगारी ,मंहगाई की है –राकेश किरण
पत्रकार सम्मेलन के दौरान रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लड़ाई भष्ट्राचार , बेरोजगारी ,मंहगाई की है -राकेश किरणकी शुरूआत कन्याकुमारी से हुई और लगभग 3570 कि0मी. की इस ऐतिहासीक यात्रा में राहुल गांधी के साथ जो जनसैलाब चल रहा है वह देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत तथा अलगाववादी ताकतों के विरूद्ध एक बुलंद आवाज है। यह यात्रा एक संकल्प है, उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता, एकता एवं सबकी समानन्ता एवं संविधान में विश्वास है। यह लड़ाई भष्ट्राचार को मिटाने, बेरोजगारी को खत्म करने, बढ़ती मंहगाई को कम करने, भारतीय रूपये को असली हक दिलाने, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कम करने सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने की यात्रा है।
मीडिया सम्मेलन के दौरान दिया लोग रहे मौजूद
प्रदेश महासचिव सह-प्रवक्ता राकेश सिन्हा, प्रदेश सचिव शहबाज़ अहमद, महानगर कार्यालय प्रभारी जितेंद्र त्रिवेदी ,रांची जिला ग्रामीण कार्यालय प्रभारी संजय कुमार पासवान उपस्थित थे।