यह 22 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा. इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है.
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) की पहली महासभा (General Assembly) दो अक्टूबर को कहां आयोजित होगी?
a.पेरिस
b. लंदन
c. गुरुग्राम
d. नई दिल्ली
Answer: d. नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे, संयुक्त राष्ट्र महासचिव मुख्य अतिथि होंगे.
उस दिन बैठक के बाद ग्रेटर नोएडा में मंत्रिस्तरीय बैठक भी होगी.
इससे पहले आईएसए के स्थापना सम्मेलन का आयोजन 11 मार्च 2018 को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने नई दिल्ली में किया था. इसका मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है.
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के सूर्य भवन में मुख्यालय यानी सचिवालय है.
————–
2. सितंबर 2018 के तीसरे सप्ताह में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान को क्या नाम दिया गया है?
- Nilam
b. Aroma
c. Daye
d. Toofan
Answer: c. Daye इसे ‘डे‘ या ‘दाये‘ बालते हैं.
एक सवाल है कि तूफान का नाम कैसे पड़ता है?
नामकरण की इस पहल की शुरुआत अटलांटिक क्षेत्र में 1953 में एक संधि के माध्यम से हुई थी.
हिन्द महासागर क्षेत्र के आठ देशों ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवातीय तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी. इसके तहत सदस्य देशों द्वारा पहले से सुझाये गए नामों में से इन नामों का चयन किया जाने लगा.
इन देशों में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यामांर, मालदीव, श्रीलंका, ओमान और थाईलैंड शामिल हैं. अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार सदस्य देशों के नाम के पहले अक्षर के अनुसार उनका क्रम तय किया गया है और उसी क्रम में इनकी ओर से सुझाये गए नामों के अनुसार चक्रवातों के नाम होते हैं.
यह नाम चक्रवाती तूफान आने से पहले ही तय हो जाता है. Daye नाम म्यांमार ने दिया है. 2021 तक आने वाले 50 से अधिक तूफान के नाम पहले से ही तय हो चुके हैं.
मई 2018 में तूफान ‘सागर’ नामक तूफान सोमालिया, यमन, इथोपिया और जिबूती में आया था. इसका नामाकरण इंडिया ने किया था.
————–
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस जगह पर ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र‘ (आईआईसीसी) की नींव रखी, जिसकी अनुमानित लागत 25,703 करोड़ रुपये है?
- गांधीनगर
b. अहमदाबाद
c. बड़ोदरा
d. दिल्ली
Answer: d. दिल्ली
20 सितंबर, 2018 को मोदी ने इस विशाल केंद्र की नींव रखी.
इसमें 221.37 एकड़ का क्षेत्र होगा और 2 चरणों में इसका निर्माण किया जाएगा.
चरण -1 और 2 क्रमशः दिसंबर 2019 और दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा.
इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों और व्यापार शो के लिए किया जाएगा.
इसमें प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन केंद्र, खुली प्रदर्शनी रिक्त स्थान, मिश्रित उपयोग वाणिज्यिक स्थान जैसे स्टार होटल (5, 4 और 3 स्टार) जैसी सुविधाएं होंगी.
————–
4. किस भारतीय अभिनेत्री को 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड‘ से सम्मानित किया गया है?
- परिणीति चोपड़ा
b. अनुष्का शर्मा
c. कंगना रनौत
d. श्रेया सरन
Answer: b. अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है.
अनुष्का को ये अवॉर्ड केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दिया गया था.
————–
5. दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किस खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया?
- पैरा शटलर राज कुमार
b. मोहम्मद कैफ
c. अजयेंद्र राणे
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. पैरा शटलर राज कुमार
राज कुमार ने युवा मामलों और खेल मंत्रालय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि चयन समिति द्वारा अर्जुन पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया था.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राज कुमार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद अर्जुन पुरस्कार उन्हें दिया गया है.
पंजाब के रहने वाले राज कुमार ने इंग्लैंड में आयोजित 2015 बीडब्ल्यूएफ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.
————–
6. वियतनाम के राष्ट्रपति का निधन 21 सितंबर 2018 को बीमारी के बाद निधन हो गया, उनका नाम बताएं?
- त्रुंग तान सांग
b. दांग थाई न्गोक थिन
c. त्रान दाई क्वांग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. त्रान दाई क्वांग
गंभीर बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में 21 सितंबर को निधन हो गया. उन्हें राष्ट्रपति पद पर अप्रैल 2016 में नियुक्त किया गया था.
————–
7. भारत ने किस जगह पर 20 सितंबर 2018 को स्वदेश में विकसित और सतह से सतह पर कम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रहार‘ का सफल परीक्षण किया?
- उड़ीसा के चंदीपुर
b. राजस्थान के पाखरण
c. श्रीहरिकोटा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. उड़ीसा के चंदीपुर
भारत ने 20 सितंबर 2018 को स्वदेश में विकसित और सतह से सतह पर कम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रहार’ का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है. यह परीक्षण भारी बारिश के बीच किया गया.
यह मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘पृथ्वी’ के अंतरों को पाटने में सक्षम है. इसके अलावा वह विभिन्न दिशाओं में कई लक्ष्यों को साध सकती है.
————–
8. भारत और रूस का संयुक्त वायुसेना अभ्यास लिपेटस्क (रूस) में हुआ, इस अभ्यास का नाम बताएं.
- फ्रेंडशिप एविएन्द्र-18
b. अभ्यास एविएन्द्र-18
c. ऑपरेशन मित्र-2018
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. अभ्यास एविएन्द्र-18
यह वायुसेना अभ्यास 17 सितंबर को शुरू हुआ है और 28 सितंबर तक चलेगा.
इसका उद्देश्य द्वि-पार्श्व परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर काम करना है.
इसे फिर 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2018 तक भारत के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा.
रूस:
राजधानी: मॉस्को.
मुद्रा: रूसी रूबल.
राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
————–
9. पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता संदीप मिश्रा ने किस खिलाड़ी पर आधारित पुस्तक ‘स्टोरी सो फॉर‘ लिखी है?
- नीरज चोपड़ा
b. एस मिराबाई चानू
c. विराट कोहली
d. दुति चंद
Answer: d. दुति चंद
पुस्तक का नाम ‘स्टोरी सो फॉर’ है. इसे 2019 में रिलीज़ किया जाएगा. इसे वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित किया जाएगा.
————–
10. भारत का पहला देसी GPS मॉड्यूल लॉन्च हुआ है, जो भारत के क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) [NavIC] पर चलेगा. इसका नाम बताएं?
- योन
b. UTraQ
c. आइरिस
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. UTraQ
अभी तक के डिवाइसेस में आने वाली जीपीएस ऐप्लिकेशन्स अमेरिकी सैटलाइट्स द्वारा दी जा रही फीड पर आधारित थीं, लेकिन UTraQ भारत के खुद के सैटलाइट सिस्टम पर आधारित होगा, जिससे लोकेशन से संबंधित और भी सही और भरोसेमंद डेटा मिलेगा.
इसे एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइलटेक ने जारी किया है. UTraQ को इसरो कंट्रोल करेगा और इसके ज़रिए अब देश को सही डेटा मिलेगा.
————–
11. भारत में किस स्थान पर पहली बार हींग का पौधा उगाने में सफलता हासिल हुई है?
- माधोपुर (राजस्थान)
b. किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)
c. पहलगाम (जम्मू)
d. गंगटोक (सिक्किम)
Answer: b. किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के किन्नूर जिले के छोटे से गांव लिप्पा में भारत में पहली बार हींग उगाने में सफलता हासिल की गई. इसे दो साल की मेहनत से उगाया गया है.
————–
12. भारत ने किस देश में ‘महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर‘ की स्थापना के लिए उसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?
- दक्षिण अफ्रीका
b. सूडान
c. नाइजर
d. इंडोनेशिया
Answer: c. नाइजर
दरअसल, भारत ने अफ्रीका में 20 से अधिक देशों में महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की पेशकश की है. तो अब नाइजर में यह सेंटर बनेगा.
नाइजर:
राजधानी: नाइमी.
मुद्रा: पश्चिम अफ़्रीकी सीएफए फ़्रैंक.
————–
13. ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस‘ कब मनाया जाएगा?
- 22 सितंबर
b. 25 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 29 सितंबर
Answer: d. 29 सितंबर
यूजीसी ने भी सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ का आयोजन करने को कहा है.
————–
14. अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए भारत ने किस देश से तेल का भुगतान रुपए से करने फैसला हुआ है?
- सऊदी अरब
b. ईरान
c. कुवैत
d. वियतनाम
Answer: b. ईरान
यह व्यवस्था कुछ वैसी ही होगी, जैसी वर्ष 2010-11 में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के वक्त अपनायी गयी थी.
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से भारतीय तेल कंपनियों के लिए वहां से तेल खरीदना चार नवंबर, 2018 से मुश्किल हो जाएगा क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से कोई भी अंतरराष्ट्रीय बैंक भारतीय व ईरानी कंपनियों के बीच लेनदेन को तैयार नहीं होंगे. अभी भारत अपनी जरूरत का तकरीबन 12-13 फीसद कच्चा तेल ईरान से खरीदता है. ऐसे में भारत इतनी बड़ी मात्र में तेल आनन-फानन में किसी दूसरे देश से भी नहीं खरीद सकता है.
————–
15. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय की छत पर सौर पैनल लगाने के लिए भारत ने कितनी सहयोग राशि दी है?
- पचास लाख डॉलर
b. 18 लाख डॉलर
c. बीस लाख डॉलर
d. दस लाख डॉलर
Answer: d. दस लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये)
यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने इस आर्थिक सहयोग के लिए दुनियाभर से अपील की थी. इंडिया ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी और कार्बन उत्सर्जन में कमी और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत ने यूएन मुख्यालय के सौर प्रोजेक्ट के लिए दस लाख डॉलर की धनराशि दी है.
अगले साल विश्व पर्यावरण दिवस से पहले इमारत के कुछ हिस्सों को सौर ऊर्जा से प्रकाशित कर दिया जाएगा.
————–
16. उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे ने हाल ही किस पर्वत पर मुलाकात की?
- माउंट आबू
b. माउंट पेक्टू
c. माउंट ड्रेविल
d. माउंट जॉर्ज
Answer: b. माउंट पेक्टू
इसे पवित्र पर्वत माना जाता है.
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने अपनी तीन दिवसीय शिखर वार्ता के अंतिम दिन 19 सितंबर को उत्तर कोरिया के पवित्र पहाड़ माउंट पेक्टू का भ्रमण किया.
चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर स्थित माउंट पेइक्टु 2,744 मीटर ऊंचा है. यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है. कोरियाई लोगों की पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन कोरियाई साम्राज्य के संस्थापक डैंगन का यह जन्म स्थान है.
————–
17. गृह मंत्रालय ने हाल ही में महिला सुरक्षा के लिए कितने पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की?
- दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
Answer: a. दो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 20 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च किए.
पोर्टल “cybercrime.gov.in” चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बाल यौन उत्पीड़न सामग्री, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म जैसी यौन रूप से स्पष्ट सामग्री से संबंधित आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट पर नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करेगा.
दूसरा पोर्टल, यौन अपराधियों पर राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीएसओ), जो अभी केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए सुगम है, यौन अपराधों का पता लगाने एवं मामलों की जांच करने में प्रभावी रूप से सहायता करेगा.
————–
18. तीन तलाक अध्यादेश 2018 के तहत तलाक-ए-बिद्दत को अपराध ठहराने हेतु कितने साल जेल की सजा का प्रावधान किया गया है?
- दो साल
b. तीन साल
c. पांच साल
d. सात साल
Answer: b. तीन साल
————–
19. ‘चिंता से मुक्ति‘ मोबाइल ऐप निम्नलिखित में से किसके द्वारा आरंभ किया गया है?
- कर्मचारी राज्य भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)
b. कर्मचारी राज्य बीमा निगम
c. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी)
d. भारतीय डाक विभाग
Answer: b. कर्मचारी राज्य बीमा निगम
————–
20. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से 20 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार लगातार दूसरे साल, भारत आतंक प्रभावित देशों की सूची में किस स्थान पर है?
- पहले स्थान पर
b. दूसरे स्थान पर
c. तीसरे स्थान पर
d. चौथे स्थान पर
Answer: c. तीसरे स्थान पर
पहले स्थान पर ईराक है और दूसरे पर अफगानिस्तान.
इंडिया के बारे में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में 2017 में आतंकी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इन हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. इसमें बताया गया है कि भारत में 2017 में हुए 860 आतंकी हमलों में कुल 25 प्रतिशत अकेले जम्मू-कश्मीर में हुए हैं.
News Source: The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB