Guwahati: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने पूरे राज्य में बाल विवाह के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू किया है. असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने राज्य पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह के मामले में अब तक पूरे राज्य में 2044 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक पूरे राज्य के अलग-अलग थानों में कुल 4074 प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गिरफ्तार लोंगों में बाल विवाह करने वाला दूल्हा, विवाह कराने वाले लोग, मौलवी और पंडित शामिल हैं.
पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार
जिला प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तारी
बजाली 53 30
बाक्सा 153 120
बरपेटा 81 114
बिश्वनाथ 97 137
बंगाईगांव 123 87
कछार 50 72
चराईदेव 78 65
चिरांग 54 40
दरंग 125 42
धेमाजी 101 29
धुबड़ी 374 126
डिब्रूगढ़ 83 6
डिमा हसाउ 24 24
ग्वालपाड़ा 157 72
गोलाघाट 62 20
हैलाकांदी 109 76
होजाई 255 96
हेमरन 15 9
जोरहाट 25 8
कामरूप 80 70
कार्बी आंग्लांग 126 53
कोकराझार 204 94
करीमगंज 92 79
लखीमपुर 33 22
माजुली 43 24
मोरीगांव 224 69
नलबाड़ी 171 35
नगांव 141 97
सदिया 97 38
शिवसागर 51 24
शोणितपुर 60 20
दक्षिम सालमारा 145 36
तामुलपुर 110 62
तिनसुकिया 73 31
उदालगुड़ी 213 58
कमिश्नरेट 192 59