UP Board 12th Exam 2024 Time Table: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSC) की परीक्षा देने वालों के लिए यह जरूरी जानकारी है. आप सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी.
UP Board Exam 2024 Date Sheet ऐसे करें डाउनलोड
UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
मुखपृष्ठ पर, महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड तक नीचे स्क्रॉल करें.
अब, हाई स्कूल और इंटर-परीक्षा तिथियों वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी.
टाइम टेबल देखें और डाउनलोड करें.
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 9 मार्च तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी टाइम टेबल ( up board time table 2024 , up board time table 2024 class 12 pdf download , up board time table 2024 class 10 pdf download ) के मुताबिक परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – सुबह साढ़े 8 से 11.45 और दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक.
यूपी बोर्ड हाईस्कूलटाइम टेबल 2024 , यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024
– 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
– 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित
– 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत
– 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि
– 01 मार्च – प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी
– 04 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी।
– 05 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर।
– 06 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी
– 07 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।
यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2024, यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024
– 22 फरवरी – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
– 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे – नागरिक शास्त्र
– 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स वालों के लिए)
– 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र
– 29 फरवरी सुबह – 08.30-11.45 बजे – लेखाशास्त्र (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, गणित
– 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान
– 2 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी
– 4 मार्च – सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र।
5 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- भूगोल
6 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास।
7 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, समाजशास्त्र
9 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान
जनवरी में होंगे प्रैक्टिकल
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं में 55,08,206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की दूरी का नियम बदल दिया गया है. 2024 की बोर्ड परीक्षा में बालक परीक्षार्थियों के लिए 12 किमी दूर तक के स्कूल केंद्र बनेंगे. पिछले साल पांच से 10 किमी दूर के स्कूलों को केंद्र बनाने का नियम था.
पिछली बार की तुलना में कम पंजीकरण
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है. यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, पिछली बार बोर्ड परीक्षा के लिए 58,84,634 छात्रों ने पंजीकरण कराया था.
इस बार प्रदेशभर में 7864 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 1017 सरकारी स्कूल, 3537 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 3310 प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र होंगे. पिछले साल बोर्ड एग्जाम के लिए 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.